logo

4 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया राजस्व कर्मचारी, ACB ने की कार्रवाई

ACB6.jpg

रांची 

एसीबी की टीम भ्रष्ट्राचार पर लगाम के लिए लगातार सक्रिय है। इसमें एसीबी को कामयाबी भी मिल रही है। एसीबी ने पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय में कर्मचारी सचिन गुप्ता को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। सचिन गुप्ता हुसैनाबाद प्रखंड कार्यलाय में हल्का कर्मचारी हैं। मिली खबर के मुताबिक राजेश तिवारी नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी अंजू देवी के नाम से 2020 में 2 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इसके दाखिल खारिज के लिए राजस्व कर्मचारी सचिन गुप्ता ने रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत नहीं देने पर वो लगातार टालमटोल कर रहे थे। अंत में राजेश तिवारी ने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने कार्रवाई करते  हुए सचिन गुप्ता को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N